दीपका चौक में किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट, चाकू लहराने का वीडियो वायरल
कोरबा/दीपका। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में दीपका चौक पर किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ढोलक बजाते हुए बधाई मांगने पहुंचे थे किन्नर
मिली जानकारी के अनुसार किन्नर समाज के लोग दीपका क्षेत्र में घूम-घूमकर ढोलक बजाते हुए दुकानों और घरों में बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान वे दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस पहुंचे।
बताया जा रहा है कि दुकान पर किसी बात को लेकर किन्नरों और वहां मौजूद दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
बाजार में मची अफरा-तफरी
दिनदहाड़े सड़क पर मारपीट शुरू होने से दीपका चौक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों ने सुरक्षा के चलते शटर गिरा दिए, जबकि राहगीर घटनास्थल से दूर खड़े होकर विवाद देखते रहे।
वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ में हथियार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हथियार क्या था और घटना में इसका वास्तविक इस्तेमाल किस तरह हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस कार्रवाई और विवाद की वास्तविक वजह की जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।
देखें वीडियो 👇👇
