November 18, 2026

पाली में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का किया भव्य स्वागत, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

1001913983-200kb

बिलासपुर सम्मान समारोह में शामिल होने का पत्रकारों से किया आह्वान

कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की पाली इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की एकजुटता, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बिलासपुर सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने आगामी दिनों में बिलासपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के मिलन एवं सम्मान समारोह की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देते हैं। पत्रकारों की एकजुटता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलती है।

संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों पर चर्चा

जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना ने भी सभी पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों से बिलासपुर में आयोजित होने वाले समारोह में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकार हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

CGTMN News | छत्तीसगढ़ की आवाज

You may have missed