🚨 घुड़देवा खदान डकैती और केबल चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हथियार व मोबाइल जब्त
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने घुड़देवा खदान 3/4 में हुई डकैती एवं केबल चोरी के मामले में कथित मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खदान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं में संलिप्त रहा है।
यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में पहले ही 3 बालिग आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि 7 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
हथियार और मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने में प्रयुक्त हथियार तथा घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
