August 6, 2026

रक्षाबंधन पर प्रेरणा महिला मंडल की अनोखी पहल: पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, भाईचारे और सुरक्षा का संदेश

20250810_085326

अभिषेक आदिले की रिपोर्ट

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाने में रक्षाबंधन पर्व शनिवार को बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, जो भाई-बहन के गहरे प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इसी अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्र की सक्रिय महिला संस्था प्रेरणा महिला मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए कुसमुंडा थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।महिला मंडल की अध्यक्षा उमा सोनी के नेतृत्व में सदस्य बबली दिनकर, कविता रंजन, सरोज विश्वकर्मा और अमिता सोनी ने थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी समेत पूरे थाना स्टाफ को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया। बहनों ने पुलिसकर्मियों का समाज की सेवा और सुरक्षा में योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए उनके सुख-समृद्ध और सुरक्षित जीवन की कामना की।थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘सुरक्षा का वादा’ उपहार स्वरूप दिया और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच यह विश्वास और भाईचारा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रेरणा महिला मंडल ने बताया कि रक्षाबंधन केवल एक पारिवारिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सुरक्षा की भावना को भी दर्शाता है। इस तरह के आयोजन पुलिस और जनता के बीच सहयोग और भरोसे को मजबूत करने में सहायक होते हैं।स्थानीय लोगों ने प्रेरणा महिला मंडल की इस पहल की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सौहार्द का एक प्रेरक उदाहरण बताया।

You may have missed