July 30, 2026

भिलाई में ब्लैकमेलिंग का खेल! तलाकशुदा महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर युवक से वसूले 3 लाख”

Screenshot_20250810_082628_Chrome

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तलाकशुदा महिला ने पहले युवक से दोस्ती और नजदीकी बढ़ाई, फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए।इसके बाद महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपये वसूल लिए। मजबूर युवक को रकम चुकाने के लिए अपना खेत तक गिरवी रखना पड़ा।घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ समय से वह भिलाई में किराए के मकान में रहकर काम कर रहा था।युवक के घर के पास रहने वाली महिला रजनी यादव (35), जो मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली और तलाकशुदा है, ने यह पूरी साजिश रची। पुलिस ने अब आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

⚠️ पुलिस की अपील: ऐसे मामलों में सतर्क रहें, अजनबियों पर भरोसा करने से पहले सोचें, वरना आप भी ब्लैकमेलिंग का शिकार बन सकते हैं।

You may have missed