August 5, 2026

Durg Murder News: सराफा लाइन में युवक की हत्या, तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में

Screenshot_20251108_163825_ImageSearchMan

दुर्ग। जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है। शहर के सदर सराफा लाइन इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की देर रात धारदार हथियार से हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Durg Crime News:
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रारंभिक जांच में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

हत्या और चाकूबाजी के बढ़ते मामले पर चिंता:
राज्य में हत्या और चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। सख्त कानूनों के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुर्ग की यह ताजा घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

पुलिस ने कहा:

“हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” – सिटी कोतवाली पुलिस

You may have missed