शिक्षा और समाजसेवा में सक्रिय हेमा शर्मा को जिले में मिला विशेष स्थान

शिक्षा और समाजसेवा में सक्रिय हेमा शर्मा को जिले में मिला विशेष स्थान


कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र की वरिष्ठ और सम्माननीय नागरिक हेमा शर्मा को उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों के लिए जिले में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है।
हेमा शर्मा वर्तमान में शिशु मंदिर कुसमुंडा, गेवरा बस्ती में आचार्या के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य भी कर रही हैं।
वे लीनेस निहारिका कुसमुंडा इकाई की अध्यक्ष हैं तथा मांई G फाउंडेशन में सचिव का दायित्व निभा रही हैं। यह संस्था महिलाओं के स्वावलंबन, सम्मान और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के निर्माण और वितरण का कार्य भी करती है।
इसके अतिरिक्त हेमा शर्मा गौ सेवा समिति से जुड़कर पशु एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं कार्य करती हैं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करती रहती हैं। समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनके स्वभाव का हिस्सा है।
कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने विद्यालय को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सहयोग की मिसाल भी पेश की थी।
हेमा शर्मा दिव्य ज्योति संस्था (जो मूक-बधिरों के लिए कार्य करती है) तथा भारत विकास परिषद की सक्रिय सदस्य और सहयोगी भी हैं। इसके साथ ही कुसमुंडा क्षेत्र के कई महिला मंडलों में भी वे सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
हेमा शर्मा एक अच्छी वक्ता और लेखिका भी हैं। पूर्व में वे कोरबा के एक न्यूज चैनल में समाचार वाचिका के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। उनके सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा कार्यों को देखते हुए जिले में उन्हें सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है।