August 11, 2026

कोरबा ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी, संगठन को मजबूत करने के निर्देश

Screenshot_20260306_214026_CamScanner


कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा की प्रस्तावित कार्यकारिणी सूची को मंजूरी दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की सूची का अनुमोदन करते हुए अधिकृत पत्र जारी किया है।
जारी पत्र के अनुसार, अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची जिला संगठन को भेज दी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी तत्काल दी जाए। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों को गति देने और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
प्रदेश नेतृत्व ने जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया है।
इस निर्णय के बाद माना जा रहा है कि कोरबा ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में नए प्रयास शुरू होंगे।

You may have missed