August 8, 2026

प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ी सौगात, 18 साल की उम्र पर मिलेंगे ₹1.5 लाख, बजट में वित्त मंत्री का ऐलान

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत होते ही सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। इस बार सरकार ने बजट को ‘संकल्प’ थीम पर केंद्रित करते हुए प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
18 साल की बेटियों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपए
बजट में सरकार ने प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ी योजना की घोषणा की है। रानी दुर्गावती योजना के तहत राज्य की बालिकाओं के 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और भविष्य को मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपए
सरकार ने आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से प्रदेश की 36 सड़कों के निर्माण और उन्नयन का काम किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का बजट
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने की दिशा में सरकार की प्रमुख पहल है।
सरकार के इस बजट में महिला सशक्तिकरण, बेटियों के भविष्य और बुनियादी विकास पर विशेष जोर देखने को मिला

You may have missed