गांव में खौफनाक वारदात: बेटी की इज्जत बचाने वाली मां की हत्या

लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक महिला की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना नवागांव धौंराडांड की है। मृतका की पहचान रेखा राउत (47) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रेखा की बेटी की शादी तमनार के कुरूशलेंगा गांव में हुई है। करीब 20 दिन पहले वह रथ उत्सव के लिए मायके आई थी। इसी दौरान गांव के युवक लुकेश्वर यादव (21) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर रेखा राउत ने आरोपी को डांटा और उसके परिवार से शिकायत भी की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गया था और आरोपी के पिता ने माफी मांगी थी।पुलिस के मुताबिक, लुकेश्वर इस फटकार से नाराज था और बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार (25 जुलाई) शाम रेखा जब उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।