August 12, 2026

CG Encounter News: सुकमा-बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली मारे गए, अत्याधुनिक हथियार जब्त

Screenshot_20260103_194633_Chrome


छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली ढेर कर दिए गए। दोनों जगहों से नक्सलियों के शवों के साथ एके-47, इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।


🔥 सुकमा एनकाउंटर: किस्टाराम इलाके में 12 नक्सली ढेर
सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में डीआरजी (District Reserve Guard) के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया गया।


सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में डीवीसीएम मंगडु के भी शामिल होने की खबर है। मुठभेड़ स्थल से सभी 12 नक्सलियों के शवों के साथ AK-47 और INSAS राइफल बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
⚔️ बीजापुर मुठभेड़: 2 माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
वहीं, नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में भी शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी जवानों ने यहां दो माओवादियों को मार गिराया, जिनके शव और हथियार मौके से बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, इसी दौरान मुठभेड़ हो गई। इलाके में अब भी सघन तलाशी अभियान जारी है।


बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता।

You may have missed