September 20, 2026

कटघोरा में बीजेपी नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का खुलासा, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Screenshot_20251224_180626_Gallery


कोरबा | कटघोरा
कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटोरी नगोई में हुए बीजेपी नेता व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 7 से 8 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है।


घटना का पूरा मामला


जानकारी के अनुसार, ठेकेदारी व्यवसाय से जुड़े अक्षय गर्ग 23 दिसंबर 2025 को अपने इनोवा वाहन (JH 05 DK 2244) से ग्राम कटोरी नगोई स्थित अपने कार्यस्थल पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे, जब वे अपने कैंप के पास मजदूरों से काम को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी एक चारपहिया वाहन में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और लोहे की धारदार टंगिया व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।
हमले में अक्षय गर्ग के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल हरिकृष्ण अस्पताल, कटघोरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई


घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और एसपी सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल, एफएसएल और थाना कटघोरा पुलिस ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपी


मिर्जा मुस्ताक अहमद (27 वर्ष) – निवासी ग्राम मलदा, थाना कटघोरा
👉 मुख्य आरोपी, हत्या की साजिश रचने वाला
विश्वजीत ओग्रे (21 वर्ष) – निवासी सिंघिया कोरबी
👉 सिर पर टंगिया से वार करने वाला
गुलशन दास (26 वर्ष) – निवासी ग्राम मलदा
👉 मृतक की गतिविधियों की सूचना देने वाला
एक विधि से संघर्षरत बालक
हत्या के पीछे के कारण
पुलिस जांच में हत्या के पीछे कई अहम कारण सामने आए हैं—
व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता: ठेकेदारी कार्य को लेकर लंबे समय से विवाद
राजनीतिक रंजिश: पूर्व जनपद चुनाव में सीधी टक्कर
सामाजिक प्रभाव में कमी: चुनाव हारने के बाद आरोपी की पकड़ कमजोर होना
सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद
बरामद सामग्री
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने—
✔️ लोहे की टंगिया
✔️ लोहे का चापड़
✔️ घटना में प्रयुक्त वाहन (CG 12 BF 4345)
✔️ खून से सने कपड़े
✔️ मोबाइल फोन
✔️ अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य
जप्त किए हैं।
न्यायिक कार्रवाई
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में एएसपी नितिश ठाकुर, एसडीओपी विमल पाठक, सीएसपी भूषण एक्का, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी समेत जिले की विशेष टीम का अहम योगदान रहा।

You may have missed