July 30, 2026

घर से निकलने से पहले हो जाएं सतर्क, छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड का अलर्ट

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बीते कई दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। तापमान में गिरावट के चलते आम लोगों को सुबह और रात के समय खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर दर्ज की गई है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।
इन जिलों के लिए जारी की गई चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, उनमें रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
राजधानी रायपुर में रहेगा कोहरे का असर
राजधानी रायपुर में आगामी दो दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान ठंड भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के दौरान सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

You may have missed