August 12, 2026

Mandala Murders जैसी दहशत! नवा रायपुर की ब्लू वाटर लेक में मिला सिर कटा शव, इलाके में सनसनी

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर लेक के पानी में एक युवक का निर्वस्त्र और सिर कटा शव तैरता मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।
धड़ से अलग था सिर, दोनों हाथ भी कटे
पुलिस के अनुसार यह मामला माना थाना क्षेत्र का है। झील से बरामद शव का सिर और दोनों हाथ गायब थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। शव की स्थिति देख पुलिस भी हैरान है। आसपास के इलाके में सिर या अन्य अंगों का कोई सुराग अब तक नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस और SDRF की टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और इसे निर्मम हत्या मानकर तफ्तीश आगे बढ़ाई जा रही है।
इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट
घटना के बाद से नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और वारदात के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

You may have missed