October 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: Oriental Insurance Company 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट, हेलीकॉप्टर बीमा दावा 4 साल से ज्यादा लंबित रखने का मामला

Screenshot_20261007_163027_WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विमानन संचालनालय ने कंपनी को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

यह मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर से जुड़ा है।

चार साल से अधिक समय तक लंबित रहा बीमा दावा

राज्य शासन की ओर से हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था। इसके लिए निर्धारित बीमा प्रीमियम का पूरा भुगतान भी किया गया था।

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शासन की ओर से बीमा दावा प्रस्तुत किया गया। लेकिन शासन के अनुसार, कंपनी ने इस दावे को चार वर्ष से अधिक समय तक लंबित रखा और अंततः अगस्त 2026 में दावा अस्वीकार कर दिया।

शासन ने माना गंभीर मामला

विमानन संचालनालय द्वारा पूरे मामले की जांच और परीक्षण के दौरान बीमा दावे के निराकरण में अत्यधिक देरी का मामला सामने आया।

शासन के अनुसार, मामला सार्वजनिक संपत्ति, सार्वजनिक धन और शासकीय हित से जुड़ा था। ऐसे में दावे के निपटारे में लंबे समय तक हुई देरी को गंभीरता से लिया गया।

तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद विमानन संचालनालय ने Oriental Insurance Company Limited को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है।

इस कार्रवाई के बाद संबंधित अवधि में राज्य शासन के बीमा संबंधी मामलों में कंपनी की भूमिका पर प्रभाव पड़ सकता है।

CGTMN News | छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर हमारी नजर

You may have missed