August 12, 2026

राष्ट्रीय रजक महासंघ ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी स्टार संजू देवी को किया सम्मानित

IMG-20251218-WA0126

कोरबा। छत्तीसगढ़ की पहली एवं एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी, विश्व कप विजेता महिला कबड्डी टीम की सदस्य और “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” से सम्मानित संजू देवी के गृह ग्राम केराकछार आगमन पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर राष्ट्रीय रजक महासंघ, जिला इकाई कोरबा द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में महासंघ की ओर से संजू देवी को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं ₹5000 की सम्मान राशि प्रदान कर उनके शानदार खेल प्रदर्शन और प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए अभिनंदन किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक रहा, बल्कि जिले व समाज के लिए भी गौरव का क्षण बना।

यह आयोजन राष्ट्रीय रजक महासंघ के जिला संरक्षक एस. आर. सिकटा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. बी.आर. निर्मलकर, जिला संरक्षक कुंजराम निर्मलकर, जिला महासचिव घूरसाय रजक, जिला उपाध्यक्ष मनीराम निर्मलकर, जिला सचिव शंकर लाल निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष रंजीत निर्मलकर, इकाई अध्यक्ष धीरपाल निर्मलकर एवं परसराम निर्मलकर, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धनीराम कर्ष, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ टिकैत राम निर्मलकर, तुषार निर्मलकर (इकाई कोषाध्यक्ष), रंपत लाल निर्मलकर (इकाई संरक्षक), भगतपाल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने संजू देवी की मेहनत, संघर्ष और सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

You may have missed