September 20, 2026

जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट से हड़कंप, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से छीने 50 हजार रुपये

Screenshot_20251221_155845_Chrome

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े PNB ATM में हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में नकदी डालने पहुंचीं दो महिला बैंक कर्मचारियों को निशाना बनाकर नकाबपोश बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिला कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंची थीं। उन्होंने एटीएम मशीन में 7 लाख 50 हजार रुपये डालकर मशीन को लॉक कर दिया था। इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी अचानक एटीएम बूथ में घुस आया।

आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे छिड़क दिया और उनके पास बचे 50 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may have missed