August 8, 2026

छत्तीसगढ़ में पोलियो महाअभियान शुरू, रेलवे स्टेशन से घर-घर तक बच्चों को मिलेगी सुरक्षा खुराक

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से आज से पोलियो उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
22–23 दिसंबर को घर-घर पहुंचेंगी टीमें
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के पहले चरण में पोलियो बूथों के माध्यम से बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। इसके बाद 22 और 23 दिसंबर को विशेष घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे।
सार्वजनिक स्थानों पर भी पोलियो बूथ
यात्रा कर रहे बच्चों को अभियान से जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार, मेले और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पोलियो बूथ लगाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने बताया कि पोलियो ड्रॉप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें आमजन की सहभागिता आवश्यक है।

You may have missed