August 8, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़/24 घंटे में दूसरी घटना: जड़गा परिक्षेत्र में जंगली हाथी ने ली महिला की जान

Screenshot_20251206_090005_WhatsApp

कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जड़गा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिंझरा में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना बाई (36 वर्ष), पति रामकुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीना बाई सुबह अपने घर से बाड़ी की ओर जा रही थीं, इसी दौरान अचानक जंगली हाथी से सामना हो गया। हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

गौरतलब है कि चैतमा क्षेत्र में हुई घटना के बाद महज 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चिंता देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

You may have missed