August 8, 2026

कुसमुंडा में तहसीलदार पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार |

कोरबा: जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर नीचे मोहल्ले में बीती मंगलवार देर रात नायब तहसीलदार अमित केरकेट्टा और अभिजीत राज पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी किसी सरकारी कार्य से मौके पर पहुंचे थे, तभी विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना घटित हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

You may have missed