August 12, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुसमुंडा में मैराथन दौड़ — पुलिस और स्कूली बच्चों ने दिखाई एकता की मिसाल

IMG-20251031-WA0096

कोरबा, 1 नवंबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे देशभर की तरह कोरबा जिले में भी राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुसमुंडा थाना पुलिस द्वारा एकता दौड़ (मैराथन) का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खराब मौसम के बावजूद लोगों में एकता दौड़ को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला। यह मैराथन कुसमुंडा थाना परिसर से शुरू होकर गायत्री मंदिर चौक, कबीर चौक, जीएम कार्यालय होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई।

स्कूली बच्चों ने दिए प्रेरणादायक विचार

दौड़ के समापन के बाद स्कूली छात्रों ने “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके देश के प्रति योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भी देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में हुआ वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अंत में थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजन, पुलिसकर्मी और विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम में रहे ये विशेष अतिथि

इस अवसर पर पुलिस विभाग से एसआई राकेश गुप्ता, एएसआई अश्वनी वर्मा, प्रधान आरक्षक रंजन देवागन, आरक्षक संजय तिवारी, चंद्रहास कश्यप, सुखनंदन महंत सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर, पार्षद प्रेम साहू, अभिलाष यादव, राहुल केवट, भाजपा नेता कमल नारायण सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, हेमा शर्मा तथा शिक्षकों में मानस केशरवानी, यशवंत सिंह राठौर, सत्यास सिंह, अमन श्रोते शामिल रहे।

एकता और सद्भाव का संदेश

कुसमुंडा पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —

“राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह संदेश देता है कि देश की प्रगति केवल आपसी भाईचारे और एकजुटता से ही संभव है।”

You may have missed