September 22, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़/बिलासपुर गोलीकांड: मस्तूरी में दिनदहाड़े फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली – इलाके में मचा हड़कंप

Screenshot_20251029_004020_Gallery

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से मंगलवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी और मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरते हुए नाकेबंदी कर दी। शुरुआती जांच में घटना का संबंध जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही गोलीबारी की असली वजह सामने आएगी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

You may have missed