September 21, 2026

PM Modi CG Visit : पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख बदली, अब 31 अक्टूबर नहीं इस दिन आएंगे रायपुर

Screenshot_20251025_221637_ImageSearchMan

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां उनका दौरा 31 अक्टूबर से दो दिवसीय होना तय था, अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 1 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे सीधे 1 नवंबर को राज्योत्सव के दिन ही यहां आएंगे। इस दौरान वे राज्योत्सव समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

हालांकि, दौरे में हुए इस बदलाव का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्योत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया था।

You may have missed