August 7, 2026

कोरबा ” धर्मपुर (गेवराबस्ती )तालाब में दिखा अद्भुत दृश्य — रुद्राक्ष पर नागजी और विराजमान शिवलिंग ने किया सबको मंत्रमुग्ध

IMG-20251022-WA0033

कोरबा। गेवरा बस्ती धर्मपुर के बड़ा तालाब में सोमवार दोपहर एक चमत्कारिक दृश्य देखने को मिला। बताया जा रहा है कि तालाब में रुद्राक्ष पर सिमटे हुए नाग के ऊपर एक शिवलिंग विराजमान अवस्था में मिला। यह अद्भुत दृश्य देखकर आसपास के लोग आश्चर्यचकित रह गए।

मंदिर की सेवा में लगे भूषण प्रसाद नामदेव ने बताया कि दोपहर लगभग 11 बजे सफाई करते समय तालाब में यह अद्भुत शिवलिंग तैरता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने भतीजे शिव शंकर नामदेव (इकतला निवासी) को दी। सूचना मिलते ही शिव शंकर मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को इसकी खबर दी।इसके बाद श्रद्धालुओं ने रुद्राक्ष पर विराजमान शिवलिंग को पास स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थापित कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना को वे भगवान शिव का दिव्य संकेत मान रहे हैं। फिलहाल यह समाचार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।

You may have missed