August 5, 2026

हिंदी सिनेमा के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Screenshot_20251021_094212_ImageSearchMan

मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे असरानी को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके भतीजे अशोक असरानी और मैनेजर बाबूभाई थिबा ने उनके निधन की पुष्टि की है।

बाबूभाई थिबा ने बताया कि असरानी के फेफड़ों में पानी जमा हो गया था, जिसके कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए।

करीब 5 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी कॉमेडी टाइमिंग, संवाद शैली और यादगार किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं।

‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘अभिमान’, ‘गोलमाल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में असरानी ने अपने हास्य अभिनय से अमिट छाप छोड़ी। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

You may have missed