September 14, 2026

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने शहीद मूलचंद कंवर को दी श्रद्धांजलि, कहा– शहीदों के परिवार हमारा गौरव हैं

Screenshot_20251019_195137_Chrome

कोरबा। दीपावली के पावन अवसर पर कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने क्षेत्र के वीर शहीद मूलचंद कंवर को नमन करते हुए उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवारजनों से मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी के साथ आरक्षक संजय तिवारी, उप प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक खगेश साहू और सुदर्शन केसरी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शहीद मूलचंद कंवर का बलिदान सदैव अमर रहेगा और उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने कहा –

“हम उन सभी वीर शहीदों और उनके परिवारों के प्रति नतमस्तक हैं जिन्होंने देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। शहीदों के परिवार हमारे सम्मान और गर्व का प्रतीक हैं, और दीपावली जैसे पावन पर्व पर उन्हें याद करना हमारा कर्तव्य है।”

शहीद के परिजनों ने भी पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस सम्मानजनक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

दीपावली के अवसर पर कुसमुंडा पुलिस का यह कदम न केवल देशभक्ति और संवेदनशीलता का उदाहरण बना, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि शहीदों का सम्मान ही सच्ची देशसेवा है।

You may have missed