August 7, 2026

कोरबा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के बाद बवाल, ट्रॉफी विवाद में खिलाड़ी पर हॉकी स्टिक से हमला — सिर पर लगे 14 टांके

Screenshot_20251016_214301_Dainik Bhaskar

कोरबा। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के समापन के बाद बुधवार दोपहर कोरबा और जांजगीर के खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी को लेकर विवाद हो गया। मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी मैदान में ट्रॉफी अपने पास रखने को लेकर दोनों टीमों के बीच पहले विवाद हुआ, जिसे किसी तरह शांत कराया गया। लेकिन बाद में विद्युत गृह स्कूल क्रमांक-1 पहुंचने पर स्थिति फिर बिगड़ गई और झगड़ा हाथापाई में बदल गया।

इस दौरान जांजगीर टीम के खिलाड़ी हेमंत ने कोरबा खिलाड़ी आयुष मानिकपुरी पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया, जिससे आयुष के सिर में गंभीर चोट आई। सिर पर कई वार होने से वह लहूलुहान हो गया और साथी खिलाड़ियों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने बताया कि आयुष के सिर पर 14 टांके लगाए गए हैं। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed