August 7, 2026

कुसमुंडा रेल हादसा अपडेट: बीकन इंग्लिश स्कूल के शिक्षक के रूप में हुई पहचान , जांच में जुटी पुलिस

Screenshot_20251012_205514_InShot

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जांच के बाद मृतक की पहचान दीपका थाना अंतर्गत गेवरा शक्ति नगर निवासी 47 वर्षीय संतोष नायर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, संतोष नायर बीकन इंग्लिश स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गेवरा से मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को एसईसीएल के विकास नगर स्थित विभागीय मर्चुरी में रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या है या दुर्घटना, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

You may have missed