ब्रेकिंग न्यूज: कुसमुंडा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ब्रेकिंग न्यूज: कुसमुंडा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास आज शाम एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया और सिर धड़ से अलग पाया गया।

स्थानीय लोगों ने जब रेलवे साइडिंग के पास रेल पटरी पर शव देखा, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेलवे पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) और कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या थी या हादसा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

घटना की विस्तृत जानकारी जल्द अपडेट की जाएगी।