September 21, 2026

CG Weather Update Today: रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर गिरेगी बिजली और चलेगी तेज हवा

Screenshot_20250822_120602_ImageSearchMan

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में आज से थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:
मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत करीब 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

सरगुजा में घना कोहरा:
वहीं, सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक ड्राइव करने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना:
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में औसत से ज्यादा बारिश हो रही है।

You may have missed