August 6, 2026

फर्जी आर्मी आईडी के सहारे गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो से ज्यादा माल बरामद

Screenshot_20250825_161653_Chrome

बिलासपुर न्यूज़: उसलापुर रेलवे स्टेशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो गांजा तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों ने पकड़े जाने पर खुद को भारतीय सेना का जवान बताने की कोशिश की और फर्जी Indian Army ID Card दिखाकर पुलिस को गुमराह करना चाहा।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना और एसीसीयू की टीम को उसलापुर स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। दबिश देने पर दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान रूपेश सिंह (25 वर्ष), निवासी प्रयागराज (यूपी) और विनोद कुमार सिंह (38 वर्ष), निवासी प्रतापगढ़ (यूपी) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों पर NDPS Act के साथ-साथ BNS की कूटरचना से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। दोनों से पूछताछ जारी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की योजना थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की एंड-टु-एंड जांच कर रही है और जल्द ही इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

You may have missed