July 30, 2026

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में जल्द कैशलेस व्यवस्था लागू होगी। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने ऑनलाइन पेमेंट को अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

20250825_224245

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में जल्द लागू होगी कैशलेस व्यवस्था, अब ऑनलाइन पेमेंट से खरीद सकेंगे शराबरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब शराब बिक्री व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने जा रही है। जल्द ही प्रदेश की सभी शराब दुकानों में कैशलेस पेमेंट सिस्टम अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। इसके बाद ग्राहक शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट (UPI, कार्ड, नेटबैंकिंग) का इस्तेमाल कर सकेंगे।आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शराब दुकानों में 100% ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लागू की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नकद लेनदेन को कम करते हुए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जाए

।👉 इसके साथ ही उन्होंने शराब दुकानों में CCTV कैमरे लगाने और मुख्यालय से 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी, निर्माण, परिवहन व बिक्री पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।आबकारी मंत्री ने आगे कहा कि होटल, ढाबों और फार्म हाउस में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर निगरानी रखी जाए। वहीं, फार्म हाउस में होने वाली शराब पार्टियों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।बैठक में वाणिज्य कर एवं आबकारी विभाग की सचिव आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष वास्तव, पी.एल. साहू, जी.के. भगत सहित छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन और स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से न सिर्फ राजस्व वसूली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि नकली और अवैध शराब पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

You may have missed