Bihar CM Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई कैबिनेट में ये चेहरे शामिल

Bihar CM Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई कैबिनेट में ये चेहरे शामिल

पटना।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ उमड़ी और मंच पर देशभर के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जैसे ही नीतीश कुमार ने शपथ लेना शुरू किया, पूरा गांधी मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति के केंद्रीय चेहरा रहे हैं। वर्ष 2005 से उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। एक छोटे अंतराल में उन्होंने जीतन राम मांझी को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन जल्दी ही उन्होंने फिर से पदभार संभाल लिया।


नई टीम का ऐलान: किन मंत्रियों ने नीतीश के साथ ली शपथ?

नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्री इस प्रकार हैं:

सम्राट चौधरी

विजय कुमार

विजय कुमार चौधरी

विजेंद्र यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडेय

दिलीप जायसवाल

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

मदन सहनी

नितिन नबीन

रामकृपाल यादव

संतोष कुमार सुमन

सुनील कुमार

मोहम्मद जमा

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार

श्रेयसी सिंह

प्रमोद कुमार

संजय कुमार

संजय कुमार सिंह

दीपक प्रकाश