August 11, 2026

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: ओवरलोड कोयला ट्रेलर पलटा, भाई-बहन की मौके पर मौत

Screenshot_20260509_113720_Chrome

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठड़गाबहरा और बिरगहनी मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। ओवरलोड कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर के पलटने से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।


🚨 मोड़ पर अनियंत्रित हुआ ट्रेलर

पुलिस के अनुसार, ग्राम बिरगहनी निवासी संजय कुर्रे (18 वर्ष) अपनी बड़ी बहन अंजूलता कुर्रे (25 वर्ष) के साथ किसी काम से बलौदा गए थे। लौटते समय बिरगहनी मोड़ के पास हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर जा रहा ट्रेलर तेज रफ्तार और ओवरलोड था। मोड़ काटते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रेलर सीधे बाइक सवार भाई-बहन के ऊपर पलट गया।


😢 एक साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि अंजूलता की शादी करीब एक साल पहले खैजा निवासी मनीष लहरे के साथ हुई थी। वह इन दिनों मायके आई हुई थी और भाई के साथ बाहर निकली थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा।


⚠️ चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।


🚛 ओवरलोड वाहनों पर ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार चल रहे ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है।


You may have missed