कोरबा: ACB कंपनी के ट्रेलर से युवक की मौत पर 24 घंटे का चक्काजाम खत्म, परिजनों को मिलेगा 2 लाख मुआवजा और नौकरी

कोरबा: ACB कंपनी के ट्रेलर से युवक की मौत पर 24 घंटे का चक्काजाम खत्म, परिजनों को मिलेगा 2 लाख मुआवजा और नौकरी

कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में ACB कंपनी के ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद चला 24 घंटे का चक्काजाम आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। आंदोलनकारियों के दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा और एक स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया है।

साथ ही कंपनी ने औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव करने का भी वादा किया है।


कैसे हुआ हादसा?

दीपका औद्योगिक क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोहड़िया निवासी 35 वर्षीय सोहन यादव के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ वर्षों से मड़वाडोरा में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था और ACB कंपनी में ही कार्यरत था।


हादसे के बाद लोगों का गुस्सा—24 घंटे जाम

दुर्घटना में इस्तेमाल हुआ ट्रेलर भी ACB कंपनी का ही था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


पुलिस और कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में सुलह

घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कंपनी अधिकारियों को भी बुलाया गया। लगभग 24 घंटे की बातचीत के बाद मांगों पर सहमति बनी और आंदोलन समाप्त हुआ।

टीआई प्रेमचंद साहू ने बताया कि मृतक के शव पंचनामा के बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।