August 5, 2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक माहौल गरम

Screenshot_20260507_091533_ImageSearchMan

Suvendu Adhikari के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ किसी निजी कार्य से जा रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बीजेपी नेताओं ने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही गई है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

घटना के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेताओं ने इसे “राजनीतिक हिंसा” बताया है।

CGTMN News Desk

You may have missed