Lal Qila Blast Latest Update: दिल्ली आईईडी ब्लास्ट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NIA ने साजिश का पर्दाफाश किया

Lal Qila Blast Latest Update: दिल्ली आईईडी ब्लास्ट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NIA ने साजिश का पर्दाफाश किया

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार आईईडी धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने कश्मीर के सांबूरा, पंपोर निवासी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आमिर ने पुलवामा के उमर उन नबी के साथ मिलकर इस धमाके की खौफनाक साजिश रची थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि धमाके में इस्तेमाल हुई कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। शुरुआती जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए फाइल NIA को सौंप दी गई। केस अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए और ऑपरेशन के दौरान दिल्ली से आमिर को हिरासत में ले लिया।

कैसे रची गई थी धमाके की साजिश?

NIA की जांच में खुलासा हुआ कि आमिर और उमर ने मिलकर लाल किला इलाके में कार आईईडी ब्लास्ट की योजना बनाई थी।
आमिर खासतौर पर दिल्ली इसलिए आया था कि वह कार खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में आईईडी से लैस कर धमाके में इस्तेमाल किया गया।

NIA की इस कार्रवाई के बाद लाल किला ब्लास्ट केस में एक बड़ा मोड़ आया है और एजेंसी अब पूरे मॉड्यूल की कड़ियां तलाशने में जुटी हुई है।