दिल्ली – चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को नोटिस जारी किया है।
यह मामला कथित तौर पर पैसों की वापसी से जुड़ा हुआ है। राजपाल यादव ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत दी जाए।
सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकीलों ने अदालत से पैसों से जुड़े मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उन्हें इस संबंध में राजपाल यादव से विस्तृत निर्देश लेने हैं।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी तय की है।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकीलों ने पैसों से जुड़े मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें इस संबंध में राजपाल यादव से विस्तृत निर्देश लेने हैं।













