जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI, 24 नवंबर को करेंगे शपथ ग्रहण

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI, 24 नवंबर को करेंगे शपथ ग्रहण

भारत के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधि और न्याय मंत्रालय ने मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को उनके उत्तराधिकारी के नाम पर औपचारिक सिफारिश करने का अनुरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत वरिष्ठता क्रम के आधार पर अगला शीर्ष पद संभालने जा रहे हैं।

चीफ जस्टिस गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीनों का होगा, जिसमें वे देश की न्याय व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे।

परंपरा के अनुसार, कानून मंत्रालय CJI के कार्यकाल समाप्त होने से लगभग एक माह पहले उनके उत्तराधिकारी के नाम की प्रक्रिया आगे बढ़ाता है। इसी के तहत यह औपचारिक कदम उठाया गया है ताकि शीर्ष न्यायिक पद का सुचारू रूप से हस्तांतरण सुनिश्चित हो सके।