कोरबा। जिले में त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के विशेष निर्देश पर थाना स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में थाना उर्गा, थाना पाली और थाना कटघोरा क्षेत्र में निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके पर एक-एक डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डीजे सेट जप्त कर लिया।एसपी ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों में ध्वनि प्रदूषण, कानून उल्लंघन या सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरबा पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को शांति, सौहार्द और नियमों का पालन करते हुए मनाएँ तथा डीजे साउंड का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही करें।
त्योहारों से पहले कोरबा पुलिस की सख्ती: डीजे साउंड पर बड़ी कार्रवाई, कई मशीनें जप्त













