कोरबा ब्रेकिंग: तालाब में तैरते मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

कोरबा ब्रेकिंग: तालाब में तैरते मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

कोरबा। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूरेना के आश्रित ग्राम चाका धमना स्थित तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।तालाब में तैरती मिली लाशस्थानीय राहगीरों ने सबसे पहले तालाब में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव देखा। शव को पानी में तैरते हुए देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

तालाब किनारे खड़ी मिली मोटरसाइकिल

घटनास्थल पर ग्रामीणों को तालाब के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि यह मोटरसाइकिल उसी व्यक्ति की हो सकती है, जिसकी लाश तालाब में मिली है।

ग्रामीणों में हत्या की आशंका

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कई ग्रामीणों का मानना है कि व्यक्ति की हत्या कर लाश को तालाब में फेंका गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।

पुलिस का इंतजार

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दीपका पुलिस को दे दी है और पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच करेगी।