September 14, 2026

कोरबा: जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Screenshot_20250819_135836_Chrome

कोरबा (छत्तीसगढ़ ई-खबर): कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम समेलीभांठा स्थित लालघाट मानगुरू जंगल में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा ने जांच के दौरान मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए। महिला के सिर, पीठ, हाथ और पैरों पर गहरे घाव थे, साथ ही आसपास खून के धब्बे भी मिले। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस को संदेह है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की है। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित कर एफएसएल जांच हेतु भेज दिए हैं। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

You may have missed