जिले के कोरबा–कुसमुंडा मार्ग पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सर्वमंगला पुल के पास दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे ट्रेलर (CG 10 BO 0487) जो राताखार की ओर से आ रही थी और हाइवा ट्रक (CG 11 BE 6201) जो कुसमुंडा से कोरबा की तरफ जा रही थी, वे सर्वमंगला चौकी प्रवेश द्वार के सामने आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड और जर्जर सड़क रही। वहीं, सर्वमंगला पुल के पास सड़क पर रोशनी की कमी (अंधेरा) भी दुर्घटना की एक बड़ी वजह बनी।वर्तमान में दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा: सर्वमंगला पुल के पास दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल












