कोरबा, छत्तीसगढ़ | 17 अगस्त 2025कोरबा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान शहर में बिना किसी कारण देर रात घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बी.एन.एस.एस. की धारा 128 के तहत कुल 9 व्यक्तियों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।यह कदम आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए थे कि रात के समय पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाए तथा संदिग्ध और बेवजह घूमने वाले लोगों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई हो।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका मकसद असामाजिक तत्वों पर सख्त नियंत्रण रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
रात में घूमने की आदत तो हो जाओ सावधान कोरबा पुलिस की सख्ती: रात में बेवजह घूमने वाले 9 लोग पकड़े गए












