कोरबा। 7 फरवरी, शनिवार को होटल गणेश इन में ऑल इंडिया लीनेस क्लब निहारिका कुसमुंडा इकाई का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वॉइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अंजना सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चित्रलेखा चंदेल एवं रीजन चेयरमैन लीनेस भगवती अग्रवाल शामिल रहीं।
शपथ अधिकारी के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस उषा अरोरा ने निहारिका कुसमुंडा इकाई की नवनियुक्त अध्यक्ष हेमा शर्मा, सचिव सुधा चौबे एवं कोषाध्यक्ष संगीता वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कुसमुंडा इकाई द्वारा दो जूनियर क्लबों का भी गठन किया गया —
🔹 जूनियर लीनेस क्लब “सरस्वती”
(स्पॉन्सर क्लब – निहारिका कुसमुंडा)
अध्यक्ष – लीनेस पूजा दीवान
सचिव – लीनेस चांदनी प्रजापति
कोषाध्यक्ष – लीनेस श्रीया कैवर्त
🔹 जूनियर लीनेस क्लब “शारदा”
(स्पॉन्सर क्लब – निहारिका कुसमुंडा)
अध्यक्ष – लीनेस अंशु महंत
सचिव – लीनेस लता साहू
कोषाध्यक्ष – लीनेस अनुष्का महंत
दोनों जूनियर क्लबों के पदाधिकारियों को भी विधिवत शपथ दिलाई गई।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कुसमुंडा इकाई ने उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं सामाजिक सहयोग के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त किए थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने क्लब की सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी श्रेष्ठ कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष हेमा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष क्लब महिला स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम के सहयोग से क्लब समाज में एक नई पहचान स्थापित करेगा।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।











