August 11, 2026

नुकीले हथियार से जानलेवा हमला: कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 नाबालिग आरोपी पकड़े गए

Screenshot_20260124_153436_ImageSearchMan


कोरबा (छत्तीसगढ़)।
कोरबा जिले के थाना सिविल लाइन अंतर्गत चौकी सीएसईबी क्षेत्र में नुकीले हथियार से युवक पर जानलेवा हमला करने की गंभीर घटना को कोरबा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की है।
इस मामले में पुलिस ने 07 विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को चिन्हित कर उनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
🔹 क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सामूहिक रूप से एक युवक पर नुकीले हथियार, बेल्ट, पंच एवं हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन, चौकी सीएसईबी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
🔹 पुलिस की कार्रवाई
संयुक्त टीम ने त्वरित विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर तलब किया। अब तक:
✅ 07 नाबालिग आरोपियों को तलब किया गया
✅ घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार, बेल्ट, पंच एवं मोबाइल फोन जप्त
✅ प्रकरण में धारा 109(1), 296, 351(3), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज
🔹 आगे की कार्रवाई
घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
🚨 पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद को हिंसक रूप न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may have missed