August 11, 2026

कोरबा: स्टंट कर रील बनाने वाले 4 स्कार्पियो चालक गिरफ्तार, गाड़ियां जब्त

IMG-20260122-WA0031


कोरबा। थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने लोकमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर स्टंट करते हुए रील बनाने वाले चार स्कार्पियो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
दिनांक 19.01.2026 को चार काली स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 12 BS 7298, CG 12 BL 3201, CG 12 BL 7861 एवं CG 12 BH 8214 के चालक बालको से लेकर आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति एवं खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए वाहन चला रहे थे।
वाहनों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर झांककर हाथ निकालते हुए, तेज आवाज में गाने बजाते और चिल्लाते हुए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 281 BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों स्कार्पियो वाहनों को जप्त कर लिया एवं चारों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया:
पवन यादव, निवासी भूलसी डीह
चंद्र कुमार कर्ष, निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लॉक
रोहित पटेल, निवासी चंद्र नगर बरहमपुर
मोहम्मद सहजाद खान, निवासी बरहमपुर, कोरबा
इसके साथ ही वाहनों में स्टंट कर रहे बच्चों के पालकों को बुलाकर यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित तरीके से वाहन में बैठने की सख्त समझाइश दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह स्टंट कर रील बनाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

You may have missed