August 12, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत, सीएम विष्णुदेव साय ने 3% डीए बढ़ाने की घोषणा, अब केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की सौगात दी है। इस फैसले के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों को भी 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है।
मुख्यमंत्री साय ने यह अहम घोषणा रोहिणीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन के दौरान की। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के लिए नए साल का बड़ा तोहफा माना जा रहा है, जिससे उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि अब तक छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों को सरकार ने राहत देते हुए 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी क्रय शक्ति में भी इजाफा होगा।

You may have missed