July 30, 2026

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 27 लाख से अधिक वोटरों के नाम हटे, ऐसे करें अपना नाम जांच

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर:
छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी है। इस नई मतदाता सूची में 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। सूची जारी होने के बाद आम मतदाताओं के बीच अपने नाम को लेकर चिंता बढ़ गई है।
चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार,
6 लाख 42 हजार 234 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है,
19 लाख 13 हजार 540 मतदाता सत्यापन के दौरान उपलब्ध नहीं पाए गए,
जबकि 1 लाख 79 हजार 43 मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर दर्ज होने के कारण हटाए गए हैं।
22 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं दावा और आपत्ति
ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुताबिक राज्य में कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं को आज से 22 जनवरी तक नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
यदि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, तो उसे जोड़ा जा सकता है। इसके लिए:
फॉर्म-6 भरना होगा
फॉर्म के साथ घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है
साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति जमा करनी होगी
सभी दस्तावेज जमा होने के बाद जांच के पश्चात नाम सूची में शामिल किया जाएगा।

You may have missed