रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार आयोग द्वारा कुल 238 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। विभिन्न प्रशासनिक व राजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी।
मुख्य पद व रिक्तियां
डिप्टी कलेक्टर — 14 पद
डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) — 28 पद
सीएमओ (ख) — 33 पद
स्टैटिस्टिकल ऑफिसर / Stac — 10 पद
जिला पंजीयक (District Registrar) — 3 पद
नायाब तहसीलदार — 53 पद
इसके अलावा अन्य विभिन्न विभागों में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती शामिल है।
क्या है खास
इस वर्ष कुल पदों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर मानी जा रही है।
राज्य सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े विस्तृत विवरण सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें।
साइट पर क्लिक करें आवेदन करने के लिए
https://psc.cg.gov.in/











